एटा बिग ब्रेकिंग…

स्वामी प्रसाद मौर्य के हिन्दू धर्म के बारे में दिए गए विवादित बयान पर बोले राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव।
उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी के महासचिव हैं ऐसे में मैं उनके इस बयान को समाजवादी पार्टी का अधिकृत बयान मानता हूं। और यदि में गलत कह रहा हूं तो अखिलेश यादव को इसका खंडन करना चाहिए।
उन्होंने पूँछा क्या स्वामी प्रसाद मौर्य इस प्रकार का बयान मुस्लिम धर्म के बारे में दे सकते हैं, वे जानते हैं कि इसके क्या परिणाम होंगे।
सरकार को स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का संज्ञान लेकर इस पर एफआईआर करके स्वामी प्रसाद मौर्य को जेल के सीखचों के अंदर डालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा आजादी के 76 सालों बाद भी भारत की प्रथम नागरिक द्रोपदी मुर्मू को मंदिर में जाने से रोका गया ये निराधार है।
उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघ मित्रा मौर्य द्वारा पिछले दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य की बीजेपी में वापसी के संकेत देने पर कहा कि ऐसे व्यक्ति को बीजेपी कभी स्वीकार नहीं करेंगी।
उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को पागल करार दिया।
वन टू वन … हरनाथ सिंह यादव, सांसद, राज्य सभा।