
दशहरा पर एटा में लगेगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा
एटा, । दशहरा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए भूमि पूजन हो चुका है। इस कार्य को और तेजी से किए जाने के लिए बैठकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक संगठन के कार्यालय पर किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप की कांस्य प्रतिमा तैयार हो चुकी है। जीटी रोड स्थित शहीद स्थल पर भूमि पूजन किया जा चुका है। युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी ने कहा कि प्रतिमा की स्थपना समारोह दशहरा के पावन पर्व पर किया जाएगा। दिनेश प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप वीर शिरोमणि एवं शौर्य साहस के प्रतिमर्ति थे, जिन्होंने कभी पराधीनता कभी स्वीकार नहीं की। रामपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, कैलाश पुंढीर, राजेंद्र सिंह राठोर, सत्येंद्र सिंह राठोर, सुधीर राघव, अनुज प्रताप सिंह, धमेंद्र सिंह चौहान, संतोष सिंह चौहान, कमल सिंह रामप्रताप चौहान सहित तमाम लोग मौजूद थे।