
1090 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम सहित दो गिरफ्तार।
कासगंज,थाना सोरों के अन्तर्गत सोरों पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान के नेतृत्व में अलीपुर बरवारा गंगा पुल के पास से थाना सोरों के अन्तर्गत मुअसं 451/23 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम व 453/23 धारा 8/22 एन डी पी एस एक्ट के आरोपी कल्लू पुत्र नौशे खां निवासी ग्राम नगला जुन्नरदार थाना सोरों एवं मुश्ताक पुत्र कल्लू निवासी उपरोक्त को 1090ग्राम अवैध नशीला पदार्थ डायजापाम सहित गिरफ्तार कर लिया है।
गौ-वध का वांछित , पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार।
दिनांक 26/27अगस्त की रात्रि में थाना सोरों के अन्तर्गत गोलाकुआं के पास क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने पर जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से बाइक से गिरकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया , जिसकी पहिचान छोटे पुत्र मेहरुद्दीन निवासी नगला जुन्नरदार थाना सोरों के रूप में हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे ने बताया कि उक्त अभियुक्त पर थाना सोरों के अन्तर्गत मुअसं 451/23 के अन्तर्गत धारा 3/8 गौवध अधिनियम में वांछित है जिसके पास से एक तमंचा 315 बोर ,दो खोखा कारतूस ,व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक चोरी की बिना नम्बर प्लेट की हीरो सुपर स्प्रैन्डर मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं , अभियुक्त को पुलिस कर्मियों द्वारा सरकारी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाना बताया जाता है