मुजफ्फरपुर में फ्रिज ब्लास्ट, घर में सो रही ननद और भाभी जिंदा जलीं

मुजफ्फरपुर में फ्रिज ब्लास्ट, घर में सो रही ननद और भाभी जिंदा जलीं

बड़ी खबर : मुजफ्फरपुर में फ्रिज में धमाका हुआ है। जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के डुमरी परमानंदपुर गांव में देर रात एक घर में फ्रिज में विस्फोट होने से दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना देर रात करीब एक बजे की है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि देवरिया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में देर रात करीब एक बजे एक घर में शॉर्ट सर्किट होने के साथ अचानक फ्रिज में जोरदार धमाका हो गया और देखते ही देखते घर में आग लग गई। विस्फोट इतना भयानक था कि मां की आंखों के सामने उसकी बेटी और बहू आग की चपेट में आ गई। जब तक आसपास के लोग धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग में जलने से ननद-भाभी की मौके पर ही मौत हो गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks