जेल में उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन
ब्रह्मा कुमारीज बहनों ने बंदियों को बांधी राखियां
राष्ट्रीय युवा शक्ति का आयोजन
बंदियों ने लिया बुराइयों को छोड़ने का संकल्प

कासगंज 27 अगस्त। जेल सुधारों के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सफलतापूर्वक कार्य करने वाली संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति एवं ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में जनपद कारागार कासगंज में आज बंदियों के बीच रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कारागार के अधीक्षक विजय विक्रम सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पहुंची ब्रह्मा कुमारीज बहनों ने सभी बंधुओं को रक्षा सूत्र बांधा और उनसे बुराइयों से दूर रहने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में उपस्थित बंदियों के बीच विचार व्यक्त करते हुए जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहन के पवित्र प्रेम का त्यौहार है। रक्षाबंधन के अवसर पर जहां बहन भाई के हाथ में रक्षा सूत्र बांधते हैं वहीं ना भाई उसकी रक्षा लेने का संकल्प करता है। यह एक प्राचीन त्यौहार है जिसकी प्रतिक्षा हमारे देश की प्रत्येक बहनों को रहती है।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि आज का पर्व बेहद महत्वपूर्ण है जहां भारतीय संस्कृति कि न सिर्फ विविधता परिलक्षित होती है बल्कि यह एक उल्लास से भरपूर भाई-बहन के स्नेह का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि जेल एक प्रतिबंधित क्षेत्र है ऐसे में यहां ब्रह्माकुमारीज बहनों का आना और बंदियों की कलाइयों पर राखी बांधना निश्चित रूप से पूरे कलाकार के वातावरण को रचनात्मक उल्लास और शहर से भर देता है।
इससे पूर्व ब्रह्माकुमारी बहन बीके रूबी ने भारतीय त्यौहार रक्षाबंधन के महत्व और उसकी शुरुआत के संबंध में बंदियों को विस्तार से बताते हुए उनसे अपने है किसी एक बुराई को छोड़ने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जेलर एम एस सिद्धार्थ उप जेलर कौशलेंद्र मौर्य ज्ञानेश कुमार बहन बीके लता बहन बीके हिमानी बहन बीके अनीता सहित बड़ी संख्या में कारागार के बंदी गण एवं क कारागार प्रशासन के लोग उपस्थित थे।