मुख्यमंत्री जी का सपना की सभी गोवंश गौशालाओ में सुरक्षित हो जाएं अधूरा ही रह जाएगा

एटा,27अगस्त। विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के ब्रज प्रांत के प्रांत अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ की पूरे ब्रज प्रांत में सवसे ज्यादा गोकशी की घटना धड़ल्ले से बरेली व पीलीभीत में हो रही है जिसकी सूचना निरंतर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन को दी जा रही है लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन के सिर पर जूं नहीं रेंग रही है इसी क्रम के चलते जिलाधिकारी पीलीभीत व जिला अधिकारी बरेली को मेरे द्वारा भी सीयूजी नंबर पर फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा प्रायः देखने में आया है कि अधिकारी सूजी फोन नंबर खुद ना उठाकर अधीनस्थों से उठवाते हैं तथा कह दिया जाता है कि अभी साहब मीटिंग में है मै आपकी बाद में बात कराता हूँ लेकिन फिर बात होती नहीं है। अगर यही स्थिति रही तो मुख्यमंत्री जी का सपना की सभी गोवंश गौशालाओ में सुरक्षित हो जाएं अधूरा ही रह जाएगा। क्योंकि देखने में आ रहा है कि ब्रज प्रांत के कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री जी की इच्छाओं के विरुद्ध चल रहे हैं तथा कुछ अधिकारी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं इस प्रकरण को माननीय मुख्यमंत्री जी को गंभीरता से लेना चाहिए तथा फोन ना उठाने वाले अधिकारियों पर तथा जो नकारात्मक सोच के अधिकारी हैं उन पर शिकंजा कसा जाये। ऐसे अधिकारी सरकार की छवि धूमल करने का कार्य कर रहे हैं ।
श्री चौहान ने कहां कि ब्रज प्रांत के जो अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं तथा जिनकी सोच नकारात्मक है ऐसे अधिकारियों की सूची विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के द्वारा तैयार की जायेगी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी को उपलब्ध करायी जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks