कांग्रेस सेवादल संस्थापक डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डिकर महान स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि

सिंदरी (घनबाद)26अगस्त । कांग्रेस सेवा दल कार्यालय सिंदरी रंगामाटी अंबेडकर कॉलोनी में कांग्रेस सेवादल संस्थापक डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डिकर महान स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि सादे समारोह में मनाई गई। इस अवसर पर नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि
डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डिकर जी भारत की आजादी के महानायक थे।
नेताओं द्वारा हार्डिकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित नेताओं में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य शियाकांत दुबे,झारखंड सेवा दल सचिव पूर्णेन्दु सिंह, सिंदरी नगर सेवा दल मुख्य संगठक विजय कुमार राम, नगर कांग्रेस महामंत्री सत्येंद्र सिंह, ओ.बी.सी विभाग नगर अध्यक्ष नारद यादव, विजय कुमार सोरेन, यंग ब्रिगेड महामंत्री संतोष सिंह, उमाशंकर सिंह, ओम कुमार, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks