
एटा–थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा किदवई नगर में हुई चोरी की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी माल को पीड़िता के घर से ही किया बरामद।
विवरण
आज दिनांक 25.8.2023 को थाना कोतवाली नगर पर समय करीब 16:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत किदवई नगर में, अज्ञात लोगों द्वारा एक घर में घुसकर चोरी कर ली गई है प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि पीड़ित, कुमारी हुमा खान पुत्री अशफाक अली उर्फ गुड़िया निवासी किदवई नगर ने बताया कि दोपहर को नमाज अदा करने के बाद समय करीब 14.00 बजे वह घर के अन्य सदस्यों सहित ऊपर कमरे में चली गई थी कि इसी बीच अज्ञात लोगों द्वारा उनके घर में घुसकर नीचे के कमरे से नगदी एवं सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। प्रकरण में स्थानीय पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ सहित घटनास्थल पर गहराई से छानबीन की गई तो, चोरी बताए जा रहे आभूषणों एवं नगदी को पीड़िता के घर से ही बरामद कर लिया गया है। प्रकरण के प्रत्येक पहलू की गहराई से छानबीन, एवं घर के सदस्यों से पूछताछ करते हुए थाना स्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।