*बुखार से बच्चे की मौत घर-घर बिछीं चारपाई, रिपोर्ट योगेश मुदगल

जनपद में बाढ़ व बारिश की वजह से लोग वायरल रोगों की चपेट में आ रहे हैं। कासगंज के गांव वाहिदपुर व गंजडुंडवारा के गांव अल्हेपुर में डेंगू व बुखार के रोगियों की चारपाई घर-घर बिछी हैं। वाहिदपुर में एक आठ माह के बालक की बुखार से मौत हो गई है। डेंगू पीड़ित रोगी अलीगढ़, गंगीरी व कासगंज में उपचार करा रहे हैं।
गुरुवार को वाहिदपुर गांव के निवासी सुभाष कुमार के आठ माह के बेटा हिमांशु को बुधवार को बुखार आया। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया और दवा दिला दी। तबियत सही न होने से हिमांशु को उपचार के लिए कासगंज ले गए। उपचारके दौरान उसकी मौत हो गई। दिनेश कुमार ने बताया कि डेंगू पीड़ित उनकी पत्नी गायत्री देवी का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। वाहिदपुर के ही चरन सिंह एडवोकेट, राकेश प्रजापति, शैलेंद्र कुमार, धर्मेंद्र प्रजापति, निखिल कुमार, उमेश कुमार, क्रांति कुमारी, डिंपल प्रताप सिंह, पोखी कुमार, अनुज कुमार, सत्यपाल सिंह, सौरभ कुमार, गौरव कुमार, साजन कुमार, लोकेश कुमार, नौबत सिंह, भोजराज सिंह, सज्जन कुमार के अलावा अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित होकर विभिन्न स्थानों पर उपचार करा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में घर घर रोगियों की चारपाई बिछी हुई है।
गंजडुंडवारा के अल्हेपुर में भी बुखार का प्रकोपगंजडुंडवारा। ब्लाक के ग्राम अल्हेपुर में बुखार फैलने की सूचना पर सामुदायिक चिकित्सा केंद्र की टीम गांव पहुंची। टीम ने कुल 67 ग्रामीणों का किट से जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रोगियों की जांच के बाद दवा वितरित की है।
गुरुवार को सीएचसी प्रभारी डा. एएन चौहान ने बताया कि गांव में बुखार में लोगों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना मिली थी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा गांव में 67 रोगियों की जांच की गयी। जिसमें वाइरल बुखार व खांसी के रोगी मिले। रोगियों को दवा वितरित करायी गयी। उन्होंने बताया बारिश के मौसम में लापरवाही बरतने से बुखार का प्रकोप बड़ जाता है। रोगियों की निगरानी की जा रही है।