
एटा- थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, तीन जुआरियों को 1720 रुपये व 52 ताश के पत्तों के साथ किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री राघवेंद्र सिंह राठौर के कुशल नेतृत्व में जुआ व सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 03 अभियुक्तगण 1.नन्नू सिंह पुत्र चरनसिंह 2.विनोद गिरी पुत्र भूरे गिरी 3.हरवेन्द्र पुत्र काशीराम निवासीगण ग्राम सलेमपुर थाना निधौली कलां एटा को 1720 रुपये व 52 ताश के पत्ते के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-
- नन्नू सिंह पुत्र चरनसिंह
- विनोद गिरी पुत्र भूरे गिरी
- हरवेन्द्र पुत्र काशीराम निवासीगण ग्राम सलेमपुर थाना निधौली कलां एटा।
बरामदगी-
- 1720 रुपये व 52 ताश के पत्ते।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 श्री विष्णु कुमार गौतम
- का0 अजय कुमार
- का0 अंकित कुमार
- का0 मोहित लोहिया