भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की कार्यशाला संपन्न

भाजपा चलाएगी वोटर चेतना महाअभियान

अभियान चलाकर घर घर पहुंचकर बढ़वाएंगे वोट

भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की कार्यशाला संपन्न

कासगंज। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जनपद में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित कर वोटर चेतना महा अभियान पर चर्चा की गई। साथ ही बताया गया कि अभियान के तहत घर-घर भाजपाई पहुंचेंगे और लोगों से बातचीत कर उनके वोट बढ़वाने का कार्य करेंगे।
जिला कार्यालय पर हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने बताया कि आगामी कार्यक्रम वोटर चेतना महाअभियान, घर घर संपर्क अभियान, मंडल कार्यशाला संपंन होने हैं। उन्होंने बताया मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य हो रहा है। कार्यकर्ताओं को नए वोटर बढ़ाने के साथ ही फर्जी वोटर भी हटवाने हैं। घर घर वोटर सत्यापन अभियान बीएलओ 28 अगस्त से 10 अक्टूबर तक चलाएंगे। इसमें मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ता को बीएलओ के साथ लगना होगा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि वोटर चेतना महा अभियान जिले की तीनों विधानसभाओं में शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी 5 से 6 बूथ पर करेंगे। कार्यक्रम संयोजक कौशल साहू ने भी अभियान की जानकारी दी। मंचासीन डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान संचालक कृष्कान्त वशिष्ठ, सुरेश माहेश्वरी, राजेन्द्र कुमार बोहरे, चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे, रामगोविंद महेरे, अनुरोध प्रताप सिंह, केपी सिंह, रानू वर्मा, योगेंद्र चौहान, संजय पुंढीर, रविन्द्र ब्रह्मचारी, डा. खूब सिंह, डा. सांत्वना पाराशर, रविन्द्र लोधी, संजय दुबे, मनोज चौहान, अभय मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, लालता लोधी, सुनील गुप्ता, अर्जुन बैस, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks