शिवराज सरकार में आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाला: बालाघाट में केस

*!!.शिवराज सरकार में आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाला: बालाघाट में केस, ग्वालियर में 4 आरोपियों की तलाश पटवारी भर्ती परीक्षा में भी गड़बड़ी के सुराग मिले.!!*

मध्य प्रदेश आरक्षक भर्ती परीक्षा में बालाघाट में घोटाले का खुलासा हुआ है। बालाघाट के सरदार पटेल विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान कंप्यूटर लैब में गड़बड़ी किए जाने पर विवि प्रबंधन ने एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में बालाघाट पुलिस को ग्वालियर के चार लोगों की तलाश है।
भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में ग्वालियर में पटवारी भर्ती परीक्षा के एक सेंटर पर परीक्षार्थियों के मैरिट में आने के फर्जीबाड़े के भी कुछ सुराग मिले हैं। इस खुलासे के बाद इस मामले में बालाघाट पुलिस गुपचुप कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय है बीते माह 11 सेंटराें पर लिखित परीक्षा का आयाेजन किया जा रहा है।
बताया गया है कि बालाघाट के सरदार पटेल विश्वविद्यालय में विगत सप्ताह आरक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के दौरान कॉलेज प्रबंधन ने एक युवक को कंप्यूटर लैब में संदिग्ध गतिविधियों में पकड़ा और प्रकरण दर्ज करा दिया।
इस युवक से जब बालाघाट पुलिस ने पूछताछ की तब चौंकाने वाले खुलासे हुए और तार सीधे ग्वालियर से जुड़ गए। इस मामले में ग्वालियर के दो निजी कॉलेजों को ठेके पर लेकर संचालित कर रहे उत्तर प्रदेश के सरगना के साथ ही ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाले भिंड के युवक सहित चार लोगों की तलाश है।
*एक कंप्यूटर में तकनीकी खराबी बताकर करते हैं गड़बड़ी*
बालाघाट में दर्ज किए गए मामले की पड़ताल में फर्जीवाड़े के नए तरीके का भी खुलासा हुआ है। बताया गया है कि इसी नए तरीके से पटवारी भर्ती परीक्षा में ग्वालियर के एक सेंटर के एक साथ रिकॉर्ड 7 परीक्षार्थी मैरिट में आए थे। इस रैकेट से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि निजी कॉलेज के परीक्षा सेंटर पर परीक्षार्थियों के अनुसार सीटें तय की जाती है।
इन कंप्यूटरों को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी से सर्वर से ऑनलाइन जोड़ा जाता है। फर्जीवाड़े के सरगना इनमें एजेंसी के सर्वर से जुड़ने के बाद एक कंप्यूटर में तकनीकी खराबी बताकर उस पर परीक्षार्थी को नहीं बिठाते। सरगना इसी कंप्यूटर से प्रश्नपत्र लेकर डीलिंग कर रुपए देने वाले परीक्षार्थियों को सभी प्रश्न के सही उत्तर उपलब्ध करा कर उनके कंप्यूटर पर चढ़वाते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks