दिशा सोसायटी द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन व विष्णु शंकर जैन का मोमेंटो अंगवस्त्रम् से स्वागत।

दिशा सोसायटी द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर जैन व विष्णु शंकर जैन का मोमेंटो अंगवस्त्रम् से स्वागत।

वाराणसी लंका स्थित एक सभागार में रस वर्षा संस्थान नवनिर्माण सेवा ट्रस्ट तथा भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में कजरी काव्योत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय हरिशंकर जैन व अधिवक्ता उच्च न्यायालय श्विष्णु शंकर जैन के हाथो अतिथियों पत्रकारों साहित्यकारों व समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले काशीवासियों का सम्मान किया गया।
उक्त मौके पर दिशा सोसायटी के प्रमुख सचिव अजीत पांडे बाबुल ने मुख्य अतिथि हरिशंकर जैन व अधिवक्ता उच्च न्यायालय विष्णु शंकर जैन का माल्यार्पण मोमेंटो तथा अंगवस्त्रम् देकर स्वागत किया व पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मैं समाज और धर्म के रक्षा में लगे इन दोनों वीरो को प्रणाम करता हूँ वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरिशंकर जैन जी और उनके पुत्र विष्णु शंकर जैन की मेहनत का नतीजा है कि पहले राम मंदिर और अब ज्ञानवापी का सच सामने आ रहा है पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने मथुरा के लिए भी याचिका डाली है जिसे मा.उच्चतम न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। ऐसे पिता पुत्र की जोड़ी को सनातन धर्म के रक्षा मे अहम योगदान के लिए पुनः बारम्बार प्रणाम है
मै धन्यवाद देना चाहता हूं उत्तरप्रदेश पत्रकार परिषद को जिनके द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को चिन्हित कर सम्मानित करने का कार्य किया जाता है तथा विलुप्त हो रहे हमारे भारतीय पारंपरिक विरासतों को संजीवनी देने का प्रयास किया जाता है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks