बच्चों के साथ नहर में छलांग लगाने वाली महिला तथा एक बच्चे को फ्लड टीम, स्थानीय लोगों तथा गोताखारों की मदद से सकुशल बचाया

“डूबते को खाकी का सहारा”

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस की तत्परता के चलते गृह क्लेश की वजह से दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगाने वाली महिला तथा एक बच्चे को फ्लड टीम, स्थानीय लोगों तथा गोताखारों की मदद से सकुशल बचाया गया। आज दिनांक 24.08.2023 को थाना कोतवाली देहात पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत जावडा नहर पुल से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ नहर में कूद गई है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर फ्लड टीम, गोताखोरों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला रीना पत्नी जितेंद्र सिंह निवासी रेनापुर दोहरा थाना एत्मादपुर जनपद आगरा तथा उसके एक बच्चे नितिन उम्र करीब 04 वर्ष को सकुशल निकाल लिया गया है तथा दूसरा बच्चा रितिक उम्र करीब 02 वर्ष नहर में डूब गया है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त महिला गृह क्लेश के चलते अपने दोनों बच्चों के साथ नहर में कूद गई थी। फ्लड टीम तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से उपरोक्त बच्चे रितिक की तलाश की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks