नाबालिग से दुष्कर्म तथा वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार।

एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग से दुष्कर्म तथा वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा थाना जलेसर पर पंजीकृत मु0अ0स0 293/2023 धारा 376 भादवि0 व 5एम/6 पोक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शेखर उर्फ सेठी पुत्र तेजपाल निवासी मौहल्ला सराय खानम थाना जलेसर जिला एटा को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. शेखर उर्फ सेठी पुत्र तेजपाल निवासी मौहल्ला सराय खानम थाना जलेसर जिला एटा

गिरफ्तार करने वाली टीम–

  1. प्र0नि0 श्री जगदीश चन्द्र थाना जलेसर जनपद एटा
  2. हे0कां0 दीपेन्द्रपाल सिंह
  3. का0 भानचन्द्र
  4. का0 गजेन्द्र

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks