अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल), सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) पद हेतु आवेदन आमंत्रित

एटा, 21 अगस्त 2023 (सू0वि0)। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन आलोक कुमार ने सूचित किया है कि जनपद में अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) के रिक्त 01 पद, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) के रिक्त एक पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन तीन प्रतियों में आमंत्रित किए गए हैं। रिक्त पदों पर अर्ह आवेदक 25 अगस्त 2023 तक निर्धारित प्रारूप पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा कार्यालय जिलाधिकारी न्यायलय सहायक अनुभाग एटा के नाम प्रेषित कर सकते हैं। नियत तिथि के उपरान्त कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन करने हेतु आवश्यक नियम, शर्तें सहित अन्य जानकारी प्राप्त करने हेतु किसी भी कार्य दिवस में न्याय अनुभाग कलक्ट्रेट एटा में सम्पर्क किया जा सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks