
जय श्रीराम, हर-हर महादेव कहने पर स्कूल से निकालने की धमकी दी
एटा/ राजा का रामपुर, । आरबीएल इंटर कालेज राजा का रामपुर में कक्षा 9 से 12 के छात्रों को जय श्रीराम, हर-हर महादेव कहने पर स्कूल से निकालने की धमकी दी। स्कूल में कलाबा, तिलक लगाकर भी नहीं आने की हिदायद दी गई। यह बात सुन अभिभावकों में आक्रोश फैल गया। शिकायत दर्ज कराई है।
विद्यालय के कक्षा 11वीं के छात्र शिवांश मिश्रा, कक्षा 10 के अनुज, शिवा कुमार, ऋतिक सिंह राठौर, रिषभ, 11वीं के सूर्यांश राठौर ने थाना राजा का रामपुर में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। शिकायत में इन छात्रों ने बताया है कि शिक्षक प्रवीन कुमार ने कहा कि उनको क्लास में तिलक लगाकर और हाथ पर कलावा बांधकर नहीं आना है। कोई भी छात्र जय श्रीराम और हर-हर महादेव भी नहीं बोलेगा। पूजा करके आने से भी मना किया।, जिसकी शिकायत उन्होंने प्रधानाचार्य मनोज कुमार से की। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि ये बात किसी और को बताई तो नाम काटकर स्कूल से निकाल दिया जाएगा। बच्चों की ओर से घरों पर यह बात कहने पर सभी लोग एकत्रित होकर विद्यालय में पहुंच गए। थाना प्रभारी संजय राघव हमराह पुलिस के साथ पहुंचे। मामले को शांत कराया। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा में बच्चों ने नीले रंग के बैनर बनवाए गए। इस पर भी प्रबंधतंत्र के सदस्यों, स्टाफ ने विरोध प्रकट किया। इस पर प्रबंधक संजीव कुमार गुप्ता, अन्य सदस्यों ने प्रधानाचार्य मनोज कुमार से बात की। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली।
मामला संज्ञान में आया है। शिक्षक परवीन कुमार ने लिखित में माफी मांग ली है। भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कहीं। तिरंगा यात्रा में नीला बैनर लेकर भी प्रधानाचार्य ने माफी मांग ली है।-संजीव कुमार गुप्ता, प्रबंधक, आरबीएल इंटर कालेज
आरबीएल इंटर कालेज राजा का रामपुर का मामला संज्ञान में आया है। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आयी है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।-चंद्रकेश सिंह, डीआईओएस, एटा।
मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।—सुधांशु शेखर, सीओ, अलीगंज (एटा)