#एटा…

एटा में उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं ने एटा नगर के मुख्य बाजारों में दुकान दुकान जाकर व्यापारियों में राष्ट्रप्रेम की भावना की अलख जगाते हुए राष्ट्रध्वज तिरंगा का वितरण किया,
राष्ट्र के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के समस्त नागरिकों से इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस को ” मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत मनाने का विनम्र आवाहन किया गया है,
अभियान के अंतर्गत देश को आजाद कराने हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को सादर स्मरण करने एवम देश की एकता अखंडता आदि को प्रदर्शित करने हेतु राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को अपने अपने घर एवम प्रतिष्ठान आदि पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा अवश्य फहराना है-अध्यक्ष अतुल राठी
उक्त अभियान की सफलता हेतु एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं ने आज एटा नगर के मुख्य बाजार घंटाघर आदि पर दुकान दुकान जाकर राष्ट्र ध्वज तिरंगा वितरित किए एवम उनको अपने अपने घर एवम प्रतिष्ठान आदि पर फहराने हेतु प्रत्येक व्यापारी को प्रेरित भी किया,
एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा एटा जनपद के समस्त सम्मानित व्यापारियों से विनम्र आवाहन करता है कि दिनांक १३- ८- २०२३ से १५- ८- २०२३ तक अपने अपने घर एवम प्रतिष्ठान आदि पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा अवश्य लगाएं,
यह तिरंगा हमारे राष्ट्र की एकता अखंडता एवम स्वाभिमान का प्रतीक है-अतुल राठी
आज बाजार में भ्रमण करने वाले व्यापारियों में मुख्यरूप से अशोक जी सर्राफ , कल्लू मियां , राकेश वार्ष्णेय चिकोरी वाले, राकेश वार्ष्णेय आर के ज्वैलर्स, अध्यक्ष अतुल राठी, डेविड जैन,कैलाश जैन, अमित गुप्ता, आदेश कुमार गुप्ता, संजीव जैन, संजीव वार्ष्णेय, प्रसून वार्ष्णेय , उमेश प्रताप सिंह,आनंद सर्राफ,साबिर मियां,दीपक वार्ष्णेय , दीपक जैन , विवेक जैन , टिंकू वार्ष्णेय , बी पी सिंह , नेवी जैन , अनवार मियां ,चेतन वार्ष्णेय सहित अनेकों पदाधिकारी एवं व्यापारी सदस्य मौजूद रहे।