भारत में ही बसकर नौकरी और घर बसाने का था सपना
एटा पहुंचा ईरानी नागरिक, एजेंसी सतर्क

भारत में ही बसकर नौकरी और घर बसाने का था सपना
एटा पहुंचा ईरानी नागरिक, एजेंसी सतर्क

एटा। यह इरानी नागरिक भारत और भारत के लोगों को पसंद करता था। इस कारण वह भारत में बसकर नौकरी करना चाहता था। होटल में कमरा लेने से पहले वह थर्मल पॉवर प्लांट भी घूम आया।

पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो वह मलावन थर्मल पॉवर प्लांट तक भी पहुंच गया था और वहां से लौट आया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह सिर्फ भारत में रहना चाहता था और वापस नहीं जाना चाहता है। इसी लिए वह चुपचाप अपने साथियों से अलग हो गया। इरानी नागरिक को किसी तरह से जानकारी हुई कि मलावन स्थित प्लांट में विदेश के लोग भी नौकरी करते हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि रास्ते में एक गांव के लोग भी मिले और वह लोग गांव छछैना बताये जा रहे है। वहां के लोगों ने ईरानी नागरिक की मदद की और शहर तक आकर छोड़ा भी था। रात गुजारने के लिए होटल या फिर ऐसा स्थान तलाश कर रहे थे जहां वह ठहर सके। ठहरने के लिए होटल पर गए थे वहां पुलिस भी आ गई। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए साथ ले गए। आईबी, एलआईयू सहित कई टीमों ने पूछताछ की। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह साथियों के साथ वापस ईरान नहीं जाना चाहता थ्ज्ञा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत में रहने के लिए एक अमेरिका वेबसाइट को भी सर्च किया था। उसमें देखा था कि किस तरह से भारत में रह सकता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks