
एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा अभियुक्त सत्यपाल पुत्र रामौतार सिह निवासी ग्राम नगला चन्दन थाना जसरथपुर जिला एटा को दिनांक 11.08.2023 गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
- सत्यपाल पुत्र रामौतार सिह निवासी ग्रामनगला चन्दन थाना जसरथपुर
जिला एटा
आपराधिक इतिहास-
- मु0अ0सं0260/21 धारा 147/148/149/307 भादवि0
- मु0अ0सं0261/21 धारा 147/148/149/307 /332/353 भादवि0
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
- उ0नि0 विपिन कुमार भाटी
- उ0नि0 पंकज मलिक
- उ0नि0 धीरज शर्मा
- है0का0 भूपेन्द्र सिंह
- का0 गौरव कुमार