शिक्षिका को नहीं आया तरस: बेंच पर गिर गए बच्चे फिर भी पीटती रही, एक का हाथ तोड़ा; दो घायल

शिक्षिका को नहीं आया तरस: बेंच पर गिर गए बच्चे फिर भी पीटती रही, एक का हाथ तोड़ा; दो घायल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा जिले में एक शिक्षिका ने स्कूल के बच्चों को इस कदर पीटा कि तीन बच्चे गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंच गए। स्कूल में हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एटा के मारहरा स्थित श्रीडूंगर सिंह विद्या मंदिर स्कूल की घटना है। बताया गया है कि यहां की शिक्षिका उमा ने शरारत करने पर बच्चों को बुरी तरह पीटा। एक छात्र ने बताया कि वो लोग बेंच पर गिर गए, फिर भी मैडम उन्हें पीटती रहीं। बच्चों की चीख को भी शिक्षिका ने नहीं सुना। पिटाई के दौरान तीन बच्चों को गंभीर चोंटे आईं है

घरवालों ने किया हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंच गए। यहां पर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शिक्षिका की पिटाई से चौटिल हुए बच्चों का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks