वर्षा से दो मकान गिरे एक की मौत 6 घायल

एटा,जनपद में पिछली रात हो रही लगातार बारिश से. लोगों की मुसीबतें खड़ी है. थाना निधौली कला एवं बागवाला क्षेत्र के अंतर्गत दो मकान गिरने से 7 लोग घायल हुए हैं जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई है. प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद एटा में विगत रात से हो रही लगातार बारिश से. थाना बागवाला क्षेत्र के ग्राम जीसुखपुर में. एक मकान गिरने से 3 लोग घायल हुए हैं. यह सभी मकान के मलबे में दबकर घायल हुए जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से निकाला गया तथा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरी ओर जनपद. के थाना निधौली कला के अंतर्गत ग्राम नगला खिल्ली में एक मकान गिरने से एक महिला सहित. 4 लोग घायल हुए जिसमें एक 7 वर्षीय बच्ची की जिला अस्पताल में मौत हो गई. बताया जाता है यह मकान सुबह गिरा जिसमें सभी घर के लोग अंदर बैठे हुए थे और बच्चे अपनी दादी के पास खेल रहे थे तभी मकान का लेंटर भरभरा कर गिर गया. जिसमें यह सभी लोग घायल हुए. ग्रामीणों की मदद से उन्हें घायलों को बाहर निकाला गया तथा पुलिस को इतना दी गई पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक 7 वर्षीय बालिका को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का परीक्षण कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है वहीं उच्च अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि. पीड़ित परिवार को शासन की ओर से निर्धारित मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा एटा से निशा कांत शर्मा की रिपोर्ट.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks