चोरी की घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया

एटा–थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया है।

घटना
दिनांक 04.08.2023 को वादी सूरजपाल सिंह पुत्र श्यामपाल सिंह ने थाना जसरथपुर पर, घर के बाहर लगी समरसेबिल को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में सूचना दी गई, इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मुoअoसo– 91/2023 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार
आज दिनांक 06.08.2023 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना में थाना जसरथपुर पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए 01 अभियुक्त को चोरी की समरसेबल सहित गिरफ्तार कर, अभियोग में धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता

  1. गौतम ऋषि s/o रामसिंह निवासी ग्राम नंगला जयमल थाना जसरथपुर जनपद एटा।

बरामदगी

  1. एक समरसेबल

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उo निo चुन्नीलाल
  2. हैo काo पवन चौधरी
  3. काo मुकेश

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks