सरकारी जमीन और हेडपंप पर दिनदहाड़े कब्जा किया जा रहा है

टहरौली पुलिस की गुंडई और ग्राम सिलोरी के चौकीदार मोहन पाल की दबंगई का आलम यह है कि सरकारी जमीन और हेडपंप पर दिनदहाड़े कब्जा किया जा रहा है और कब्जा टहरौली पुलिस के पुलिसकर्मी बरसते पानी में छतरी लगाकर खड़े हैं और कब्जा करवा रहे हैं जो प्रदेश के माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की छवि को खराब कर रहे हैं।क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री महोदय सरकारी अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं तो टेहरी पैरोली पुलिस के जवान कब्जा करवा रहे हैं। जिन्हें जनता की रक्षा की जिम्मेदारी दी गई है वहीं सरकारी जमीन और हेड पंपों पर कब्जा करवा रहे हैं इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि सरकार की छवि धूमिल होने से बच सके। आपको अवगत करा दें की सरकारी हैंडपंप और जमीन पर कब्जा रोकने के लिए मनोहर लाल जी ने तहसील एवं थाने में दो -दो तीन तीन बार शिकायतें प्रार्थना पत्र दिए उस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई बल्कि शिकायतकर्ता मनोहरलाल को 30 घंटे तक थाने में बंद करके उनके ऊपर आईपीएस की धारा 151/ 107/116 के तहत उनका चालान कर दिया गया इस तरह जनता का शोषण किया जा रहा है इस पर संज्ञान लेना बहुत जरूरी है धन्यवाद।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks