अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-
फिरोजाबाद में दरोगा को गोली लगने से हुई मौत का खुलासा

अभियुक्त धीरज उर्फ प्रवीन शर्मां द्वारा पूछने पर बताया कि मैं मूल रूप से ग्राम नगला केवल, कन्थरी, थाना शिकोहाबाद,जनपद फिरोजाबाद का निवासी हूँ मेरे पिता पुलिस विभाग में उ0नि0 के पद से रिटायर हुए थे जिन्होंने कालिन्दी विहार, आगरा में मकान बनवाया हुआ है,वर्तमान में मैं वहीं अपनी माँ व छोटे भाई के साथ रह रहा हूँ । मैने हाईस्कूल 63 प्रतिशत,इण्टरमीडिएट 82 प्रतिशत एवं बी0एस0सी0 78 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण किया था,जिसके बाद कोई जॉब नहीं लगा तो मैने डीएलए समाचार पत्र में विज्ञापन विभाग में नौकरी की । कुछ समय के बाद वहाँ से नौकरी छूट गयी उसके उपरान्त एक ट्रान्सपोर्टर के यहाँ नौकरी शुरू की जहाँ करीब 6 वर्ष तक नौकरी की पढ़ाई खत्म करने के बाद से ही मैं गलत संगत में पड़ गया था शराब पीने का आदी हो गया । शादी के बाद शराब पीने की लत की वजह से पत्नी भी छोड कर चली गयी और मेरे एक बच्ची है जिसकी उम्र 07 वर्ष है जो अपनी दादी (मेरी माँ) के साथ आगरा में रहकर पढाई कर रही है विगत 06 माह से मैं मृतक उ0नि0 श्री दिनेश कुमार मिश्रा के साथ रहकर उनका खाना बनाना,कपडे धोना व अन्य घरेलू कार्य किया करता था जिसके एवज में दरोगा जी मुझे खाना पीना व खर्चा इत्यादि के पैसे दिया करते थे । विगत दो माह से उन्होंने मुझे कोई पैसा नहीं दिया था मैंने अपनी बेटी की किताब व फीस के लिये पैसे माँगे तो उन्होंने मुझे मना कर दिया, दिनांक 03.08.2023 को मुझे सब्जी व घरेलू सामान खरीदना था तो मैं दरोगा जी के साथ ही चला गया,जहाँ रास्ते में मैंने शराब पी उसके बाद मैने
फिर उनसे पैसे माँगे तो मेरी उनसे कहा-सुनी हो गयी थी,जिससे मैं अपना आपा खो बैठा । जब हम लोग थाना वापस आ रहे थे तो मैंने दरोगा जी की मोटर साइकिल रुकवाकर सुनसान जगह देखकर अपने पहने पेंट की वाँयी फैंट में लगे तमन्चे से गोली मार दी और तमन्चा मय खोखा कारतूस के पास के बिटौरा में छुपा दिया तथा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से घटना को एक्सीडेन्ट कहकर मैने सूचना थाना व दरोगा जी के परिजनों को दी थी ,साथ ही पास के स्कूल वाले भी आये जिनको भी मैने एक्सीडेन्ट होना बताकर गुमराह करने की कोशिश की थी किन्तु सारी सच्चाई पुलिस को पताजज चल गयी है !
नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- धीरज शर्मा उर्फ प्रवीन पुत्र स्व0 रामबाबू शर्मा निवासी बी 470 कालिन्दी बिहार फेज-3, थाना ट्रान्स यमुन जिला आगरा .!!