कोर्ट मैरिज करने को महिला ने ग्रामीणको कर दिया गायब, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज,सहावर,। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को विधवा महिला ने कोर्ट मैरिज करने के इरादे से गायब कर दिया है। यह आरोप लापता व्यक्ति के पुत्र ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में लगाया है।
एसपी के निर्देश पर सहावर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। एसपी के आदेश पर सहावर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में मुनेंद्र पुत्र विचान सिंह निवासी बायली अमांपुर हाल निवासी धनसिंहपुर सहावर ने बताया है कि उसकी मां का निधन हो चुका है। बायली गांव में उसकी 19 बीघा जमीन है। उसके पिता की मुलाकात अमांपुर के लोहाखार निवासी विधवा ऊषा देवी से है। आरोप है कि जमीन के लालच में गत पांच जुलाई को ऊषा देवी ने उसके पिता को गायब कर दिया है और अपने साथ कोर्ट मैरिज के लिए दबाव बना रही है। शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसके पिता ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी फोन पर दी है। तहरीर में आरोपी महिला का मोबाइल नंबर शामिल करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।