जगद्गुरू साई मां श्री लक्ष्मी देवी मिश्रा जी का 70 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

जगद्गुरू साई मां श्री लक्ष्मी देवी मिश्रा जी का 70 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

वाराणसी। विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगद्गुरू साई मां श्री लक्ष्मी देवी मिश्रा जी का 70 वां जन्मोत्सव समारोह बुधवार को हरिश्चंद्र घाट रोड स्थित शक्तिधाम आश्रम में धूमधाम से मनाया गया ।

शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक श्री मनीष गुप्ता एवं डेविड ओग्रेडी ने बताया कि सर्वप्रथम प्रातः काल आश्रम के स्वामी परमेश्वरानंद जी महाराज एवं महंत महामंडलेश्वर स्वामी अनंतदास जी महाराज की उपस्थिति में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी के वेंकटरमण घनपाठी के आचार्यत्व में वैदिक विद्वानों द्वारा साईं मां श्री लक्ष्मीदेवी मिश्रा जी के दीर्घायुष्य के लिए वैदिक यज्ञ, पादुका पूजन, आरती का आयोजन किया गया। तत्पश्चात ब्राह्मण भंडारा, बटुक भंडारा तथा समस्त काशीवासियों के लिए भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रात्रि में कोहिनूर मिसेज इंडिया इंटरनेशनल श्रीमती वंदना सिंह के मुख्य आतिथ्य में 70 वें जन्मोत्सव का केक काटा गया। इस अवसर पर मिसेज बनारस 2021 श्रीमती सपना सिंह राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया। जन्मोत्सव समारोह में आश्रम के ट्रस्टी अभिनव पाण्डेय, आध्यात्मिक गुरु अखंड सम्राट आनंद जी, वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ वी आर मिश्रा, डॉक्टर संजय गर्ग, डॉ रितु गर्ग जी एन ब्रदर्स के निदेशक राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, बड़ी दुर्गा मंदिर के महंत पंडित आनंद गोपाल द्विवेदी, समाजसेवी राजेश श्रीवास्तव आर्किटेक्ट सोमेश्वर मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks