असलहों के बल पर सीएससी संचालक से लूटे 2.25 लाख
मारहरा का निवासी पीड़ित मिरहची में संचालित करता था ग्राहक सेवा केंद्र
एसएएसपी और एसओजी टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,मारहरा। थानाक्षेत्र में सीएससी संचालक से हुई 2.25 लाख की लूट से इलाके में हड़कंप मच गया। मारहरा का निवासी मिरहची में सीएससी चलाता था। साथ ही एसबीआई की मिनी बैंक का भी संचालक करता था। घटना की सूचना पर जिले के पुलिस अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। उन्होंने मौक पर पहुंच कर पीड़ित से बात की। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण भी क्रिया।
मारहरा के मुहल्ला कायस्थान निवासी रवेन्द्र पुत्र राजपाल मिरहची में ग्राइक सेवा केन्द्र चलाता है। उसी में भातीय स्टेट बैंक की मिली बैंक भी संचालित करता है। उसने बताया कि रोजाना की भांति रविवार को भी वह लगभग आठ बजे केन्द्र बंद कर बाईक द्वारा मारहरा वापस आ रहा था। साथ में 15 पूर्षीय पुत्र तपेश भी था। अभी यह लोग मोती की सराय और इनाम नगर के बीच ही पहुंच पाये थे कि तभी बाईक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और अवैध तमंचों के बल पर बैग में रखे सवा दो लाख रुपये के अलावा पर्स में रखें 17 हजार रूपये और मोबाईल लूट कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। मार्ग से गुजर रहे अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई, जो यह सूचना स्थानीय पुलिस को लगी। लूट की घटना की जानकारी होते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में एसओ मारहरा सत्यपालसिंह के अलावा सर्किल के मिरहची और पिलुआ का पुलिसबल की मौके पर पहुंच गया। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह भी सूचना पाकर मौके पर पहुचे और पीडित से घटना की जानकारी ली। उधर मुख्य मार्ग पर सीएससी संचालक से हुई लूट की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कुछ ही देर में एसओजी प्रभारी विनोद यादव के नेत्रत्व में पहुंची टीम ने मौके की जाँच कर साक्ष्य इकट्ठा किये।
वहीं घटना के बारे में एएएसपी धनंजयसिह कुशवाह ने बताया कि पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है। पीडित की तहरीर के आधार पर अज्ञात लुटेरों के विरूद्ध मामला पंजीकृत किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक पीडित द्वारा तहरीर नहीं दी जा सकी थी।
कांवड़ यात्रा के चलते व्यस्त थी पुलिस-
वर्तमान में मारहरा से कांवड़ यात्रा भी जोर शोर के साथ गुजर रही है। इसकी व्यवस्था के लिए मारहरा पुलिस ने विशेष इंतजाम भी किये हैं । अधिकांश पुलिसबल की ड्यूटी कावड मार्ग पर लगाई गई है। इसी का लाभ उठाते हुए अज्ञात बदमाशों ने दूसरे मार्ग पर घटना को अंजाम दे दिया। I