कांग्रेस को मिला जिला महिला अध्यक्ष एवं सेवा दल का अध्यक्ष

देवघर जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अगुवाई में एक स्वागत समारोह आयोजित कर जिले के नवनियुक्त महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चमेली देवी तथा सेवादल के जिला कार्यवाहक मुख्य संगठन के रूप में दशरथ यादव का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिला के दोनो मोर्चा अध्यक्षों का माला पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन काफी सशक्त रुप से उभर रहा है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं सेवादल के कार्यवाहक जिला मुख्य संगठक की नियुक्ति होने से दोनों ही मोर्चा का संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन काफी मजबूती से विस्तार होगी। दोनों ही काफी संघर्षशील, सुलझे एवं मेहनती समाजिक तथा राजनीतिक कार्यकर्ता रह चुके हैं। क्षेत्रों में इनका पकड़ भी काफी मजबूत है। आनेवाले चुनाव में भी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाऐंगें।जिला कांग्रेस परिवार की ओर से दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं देता हूॅं तथा अपने राष्ट्रीय नेतृत्व मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ प्रदेश नेतृत्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर,महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, सेवा दल के निंदा नाथन, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख का हृदय से आभार व्यक्त करता हूॅं। आगे नेता राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा की संदेश घर-घर तक पहुंचाने में हम सभी लोग जाऐं।
नवनियुक्त महिला अध्यक्ष चमेली देवी ने भी कहा कि पार्टी ने जो हमें जिम्मेवारी दी है,उसे पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करूंगी,उसपर खरा उतरने का पूर्ण कोशिश करुंगी और आधी आबादी वाली महिला संगठन को सभी के सहयोग से काफी सशक्त करने का काम करुंगी।
सेवादल के नवनियुक्त कार्यवाहक मुख्य संगठन दशरथ यादव ने भी कहा कि सेवादल कांग्रेस का रीढ़ है, इसे मजबूती प्रदान करने के लिए पुराने साथियों के साथ नए लोगों को जोड़ने का काम करूंगा और पूरी निष्ठा से कांग्रेस परिवार के साथ मिलकर अपने कर्तव्य का निर्वह्न करुंगा।
इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेंद्र दास, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल जिला उपाध्यक्ष कुमार विनायक, जिला के पदाधिकारी ललित झा, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, जिला पदाधिकारी गणेश दास,मकशूद आलम,अमरेन्द्र कुमार सोना,कृष्ण मोहन चौबे,सुभाष मंडल,राघवेन्द्र झा,सुजीत झा,अशोक, धर्मेंद्र सिंह,मो बेलालुद्दीन,सरजोन, वृजभूषण राम,आदर्श केशरी,धर्मेंद्र सिंह,एन एस यू आई संथाल परगना प्रमंडलीय अध्यक्ष रवि वर्मा, रामाकांत कुमार,बिमल कुमार, सुनील यादव, नरसिंह कुमार,कामदेव यादव, गिरीश रवानी,बलराम यादव,राजेंद्र यादव, हरेंद्र कुमार, सुभाष ,सोनू,रवि, अभिमन्यु,अमित, विकास,ब्रजेश, अभिषेक,राहुल,वीरेंद्र कुमार, विक्की दास,मनीष कुमार, धीरेंद्र सिंहतथा महिला मोर्चा के मंजू देवी,मीना देवी, कविता देवी, सीता कुमारी, अंजना देवी, कुंती देवी,जहीरन बीबी,सकिया देवी आदि दर्जनों महिला तथा पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।