निरन्तर दो प्रसूताओं की मौत के बाद सन्मति सेवाधाम हॉस्पीटल पर चला सीएमओ का चाबुक

( विभागीय जांच पूर्ण होने तक रहेगा आप्रेशन थियेटर सीज )

एटा ! शहर में रजिस्टर्ड एवं अनरजिस्टर्ड नर्सिगं होम व हॉस्पीटलों पर लापरवाही के चलते लगातार हो रहीं प्रसूताओं की ताबतोड मौतों के बाद आज रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के आक्रामक तेवर एक अलग अन्दाज में उखडे उखडे से नजर आऐ ! उनके कडे निर्देशों के चलते अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राममोहन तिवारी एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सर्वेश कुमार द्वारा रविवारीय अवकाश के बाद भी प्रधान सहायक ठा. पुष्पेन्द्र सिहं व अन्य कर्मचारियों को लेकर शहर के नामचीन चिकित्सक डा. शैलेन्द्र जैन व डा. रूपा जैन के सुभाष मूर्ति स्थिति सन्मति सेवाधाम हॉस्पीटल पर छापामार कार्यवाही करते हुऐ आप्रेशन थियेटर को सीज कर दिया गया तथा संचालक को नोटिस देकर विभागीय जांच में सहयोग की अपेक्षा की गयी है ! अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राममोहन तिवारी ने हमारे संवाददाता को बताया कि उक्त हॉस्पीटल में निरन्तर दो प्रसूताओं की कुछ न कुछ लापरवाही के चलते आप्रेशन के बाद म्रत्यु होने के बाद अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हुआ तथा म्रत प्रसूताओ के परिवारीजनों द्वारा उपचार व आप्रेशन में घोर लापरवाही के आरोप लगाऐ गऐ है ! इसलिऐ उक्त पंजीक्रत हॉस्पीटल का ओ.टी. सीज किया गया है ! उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सर्वेश कुमार के मुताबिक शनिवार को गांव पैसई निवासी प्रसूता पूनम को उसके परिवारीजन प्रसव वास्ते यहां लाऐ थे जिसकी आप्रेशन में लापरवाही के चलते म्रत्यु हो गयी तथा इससे पूर्व भी इसी माह इसी हॉस्पीटल में एक अन्य महिला की भी प्रसव आप्रेशन में बरती गयी लापरवाही के चलते म्रत्यु हो गयी ! निरन्तर हो रहीं प्रसूताओं की मौतों में कहीं न खामियां जरूर रही होगीं इसलिऐ ओ.टी. सीज कर सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में जांच टीम गठित की गयी है जिसमें कई पहलुओं पर जांच की जाऐगी ! सन्मति सेवाधाम हॉस्पीटल के संचालक डा. शैलेन्द्र जैन ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में ही सभी पैथलॉजी जांचे आदि कराकर ही प्रसूताओं की नार्मल / सर्जरी डिलीवरी की जाती है , परन्तु कहां खामियां रह गयी हैं उनको आगे के लिऐ चिन्हित कर ही सीजर आप्रेशन किऐ जाऐगें ! उन्होने कहा कि प्रत्येक चिकित्सक मरीज के बेहतर उपचार के लिऐ प्रयास करता है ! उनकी व्यक्तिगत तौर पर म्रतक प्रसूताओं के प्रति उनकी गहरी संवेदना है तथा उनका प्रयास होगा कि भविष्य में उनके हॉस्पीटल पर किसी मरीज के साथ कोई हादसा न घटित हो !
रिपोर्ट – राकेश कश्यप ब्यूरो चीफ दैनिक दीक्षित टाइम्स एटा / कासगंज

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks