बच्चों से मिलने को मां गिड़गिड़ाती रही, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। बच्चों से मिलने को मां थाने में पुलिस से गुहार लगाती रही। पति के सामने भी हाथ जोड़कर खड़ी रही। पति उसे मारने की धमकी देता रहा। पत्नी ने थाना अवागढ़ में तहरीर दी है। थाना अवागढ़ के गांव कुशवाह निवासी रूबी उर्फ रजनी ने तहरीर देते हुए बताया कि पति शराब पीते है। 26 जुलाई को शराब के नशे में आएं और मायके से रुपये लाने को कहा। मना करने पर पिटाई की। उसी दिन दो बेटे चार वर्षीय कार्तिक, दो वर्षीय छोटे को कहीं छिपा दिया है।