स्कूल प्रबंधक व घरवाले घायल हो गए थे, प्रबंधक की इलाज के दौरान मौत, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,मिरहची। मैनपुरी में चल रही महाशिव पुराण कथा सुनकर शुक्रवार को लौटते समय कार ट्रॉला में टकरा गई थी। इसमें स्कूल प्रबंधक व घरवाले घायल हो गए थे। प्रबंधक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बता दें कि कस्बा मिरहची निवासी स्कूल प्रबंध विनय गुप्ता, पत्नी गीता गुप्ता, मां कुसुम लता, बेटा शौर्य, बेटी वैष्णवी मैनपुरी में चल रही महाशिव पुराण कथा सुनने के लिए गुरुवार रात्रि गए थे। शुक्रवार को कथा सुनने के बाद दोपहर को घर लौट रहे थे। थाना मलावन के गांव सैंथरी के पास कार की ट्रॉला से भिड़ंत हो गई। कार में सवार बेटी वैष्णवी को छोड़ चारों परिजन गंभीर घायल हो गये थे। चारों को गंभीर हालत पर आगरा रेफर कर दिया था। शनिवार सुबह विनय गुप्ता की मौत हो गई।