नारी के जीवन को न समझो बेकार असल में समाज का यही है आधार

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

“नारी के जीवन को न समझो बेकार असल में समाज का यही है आधार!”
“नारी शक्ति से ही बनेगा मजबूत समाज, जब होगा स्त्री का हर घर सम्मान, तभी बनेगा हमारा भारत महान”।
◆कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु प्रत्येक माह चलाया जा रहा 10 दिवसीय विशेष अभियान
◆समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण
◆महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त
◆सभी का उद्देश्य जनकल्याण व मानव समाज की सेवा करना
◆शासन-प्रशासन महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान व उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु है प्रतिबद्ध उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार *"मिशन शक्ति दीदी"* अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे *10 दिवसीय विशेष अभियान* के अंतर्गत आज दिनांक 29-07-2023 को *श्रीमान पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय* के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु गांव-गांव/मौहल्ला/शिक्षण संस्थानों इत्यादि स्थनों पर *चौपाल लगाकर छात्राओं/बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन* हेतु सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे विभिन्न *हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 व आत्मरक्षा संबंधी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाओं* आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।रिपोर्ट सत्यदेव पांडे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks