
एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा थाना बागवाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 159/23 धारा 376/506 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त रामकुमार उर्फ मुनेन्द्र पुत्र पदम सिहं नि0 ग्राम कन्सुरी थाना बागवाला जिला एटा को ग्राम कन्सुरी थाना बागवाला जनपद एटा से आज दिनांक 29.07.23 को समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
- रामकुमार उर्फ मुनेन्द्र पुत्र पदम सिहं नि0 ग्राम कन्सुरी थाना बागवाला जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-
- प्र0नि0 श्री नरेश सिंह
- का0 ओमवीर सिहं
- का0 रोहन सिहं
- का0 देवेन्द्र भारद्वाज