किन्नरों ने उससे 10 हजार रुपये लूटे और उसका मुंडन कर मुंह पर पेशाब कर उसे पिलाया

किन्नरों ने उससे 10 हजार रुपये लूटे और उसका मुंडन कर मुंह पर पेशाब कर उसे पिलाया

सहावर (कासगंज), । सहावर के एक युवक के साथ किन्नरों द्वारा लूटपाट एवं अमानवीयता का मामला सामने आया है। किन्नरों ने उससे 10 हजार रुपये लूटे और उसका मुंडन कर मुंह पर पेशाब कर उसे पिलाया भी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, बसई गांव निवासी रफीकुल पुत्र नन्हें ने बताया कि वह गंजडुंडवारा के इमामबख्श निवासी किन्नर चांदनी के घर खाना बनाता है। उसी के साथ डांस पार्टी आदि में नाचने के लिए चला जाता है।

जबकि दूसरे गुट के किन्नर करीना निवासी अवागढ़, लाली निवासी अवागढ़, रिचा निवासी पलरा बागवाला एटा, असीम निवासी इमाबख्श, पवन निवासी अवागढ़ सभी हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी सिकहरा गंजडुंडवारा उस पर रूपराम किन्नर के साथ रहने के लिए दबाव बनाते हैं। गत 26 जुलाई की दोपहर 12 बजे वह कासगंज से काम करके लौट रहा था, तभी जौहरी ईंट भट्ठा के पास सभी किन्नरों ने उसे घेर लिया। पास ही झाड़ी में ले जाकर उससे मारपीट की, दस हजार रुपये लूट लिए और उसका सिर गंजा कर दिया।

आरोप है कि सभी ने उसके मुंह पर पेशाब की और पेशाब भी पिलाया। उसे किन्नर बनाने की भी कोशिश की गई, लेकिन चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों के वहां पहुंचने पर आरोपी किन्नर मौके से भाग गए। सहावर पुलिस ने बताया, रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सभी आरोपी किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks