चंद दिनों में ही सूख गए हजारों पौधे

चंद दिनों में ही सूख गए हजारों पौधे

एटा, । एक दिन में जिले भर में 23 लाख पौधे रोपित करने का दावा किया गया। शहर के डिवायडरों पर पौधा रोपण के लिए रखे हुए हजारों पौधे सूख गए। जिन स्थानों पर पौधे लगाए गए थे वह भी सूख गए। इतना ही नहीं जो पौधे लगाए भी गए वह भी महज छह इंच की ऊंचाई के ही थे, जिनका पनपना संभव ही नहीं था। शहर के पौधे की यह हालात है तो ग्रामीण क्षेत्र में लगाए गए पौधों का क्या हाल होगा।

नगर पालिका की ओर से जीटी रोड के डिवायडर पर पौधा रोपण किया गया था। सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाए गए थे। कुछ पौधों को लगाने के लिए रख दिया गया था। यह पौधे लग नहीं सके। रखे-रखे यह पौधे सूख गए। किसी भी जिम्मेदार ने इन पौधों को लगाने हिम्मत नहीं जुटाई। इसके अलावा जिन पौधों को डिवायडर पर लगाया भी गया था वह भी सूख गए। इन पौधों की देखभाल ही नहीं की गई। इतना ही नहीं जो पौधे लगाए भी गए थे वह भी सूख गए। वन विभाग ने जो पौधे लगाए थे कि उनकी हाइट एक फीट भी नहीं थी। छोटे-छोटे पौधे होने के कारण यह भी किसी काम के नहीं रहे। प्रशासन ने जिस दिन जिले भर में पौधा रोपण हुआ था तो दावा किया गया था कि 23 लाख पौधे एक दिन में लगाए गए हैं। इसमें वन विभाग के पौधे के अलावा अन्य विभागों के भी पौधारोपण शामिल थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks