भीषण सड़क हादसा में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए मां और तीनों बेटियों की मौके पर मौत हो गई। 

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर तुसरौर गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने शव लेकर जा रही निजी एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में मृतक की पत्नी और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। वहीं, चौथी बेटी की हालत गंभीर है। उसका कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्नाव के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के पीआरओ अवनीश सिंह ने बताया कि उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी धनीराम सविता की मौत कानपुर के हैलट अस्पताल में हो गई थी। शुक्रवार को परिजन प्राइवेट एम्बुलेंस से शव लेकर घर जा रहे थे। तभी पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर तुसरौर गांव के पास अज्ञात वाहन ने एम्बुलेंस में टक्कर मारते हुए निकल गया।

हृदयविदारक घटनाउन्नाव में पुरवा मार्ग पर पति की मौत के बाद पत्नी एंबुलेंस से उसके शव को ले जा रही थी। साथ में तीन बेटियां भी थीं। भीषण सड़क हादसा में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए मां और तीनों बेटियों की मौके पर मौत हो गई। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks