आलू का बीज न होने से किसान चिंतित, भेजा पत्र

आलू का बीज न होने से किसान चिंतित, भेजा पत्र

एटा, । आलू बुवाई का समय निकट आते ही किसानों के माथे पर चिंता की लकीर उभरने लगी है। उनके लिए फसल बुवाई के लिए आलू का बीज पास नहीं है। बाजार में मंहगा बीज मिलने से किसान परेशान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आलू का बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उत्तर प्रदेश किसान महासभा जिलाध्यक्ष राजाराम, योगेश कुमार बघेल, ज्ञान सिंह बघेल, राजवीर सिंह, यतेन्द्र कुमार, देवेन्द्र सिंह किशनवीर सिंह चौहान ने बताया है कि आलू बुवाई का समय आने वाला है। किसानों को सरकार की तरफ से बीज की उपलब्धता को कोई आश्वासन नहीं मिला है।

किसान अपना आलू कोल्ड स्टोरेज की कमी से पहले ही पूरा बेच चुके हैं। अब मंहगा बीज खरीदने के लिए मजबूर हैं। आलू पैदावार लागत, भंडारण और मार्केटिंग नीति न होने से किसान के सामने आये दिन समस्यायें आ रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से सस्ता उन्नत आलू बीज उपलब्ध कराने, आलू उत्पाद वाले कारखाने स्थापित कराने, कोल्ड स्टोरेज किराया नियंत्रित करने, बिजली बिल माफ करने, सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध कराने, आलू का निर्यात बढ़ाने की मांग की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks