गर्मी में बिजली कटौती से पानी तक को तरसे लोग, रिपोर्ट योगेश मुदगल

गर्मी में बिजली कटौती से पानी तक को तरसे लोग, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या निरंतर बनी हुई है। इसके चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए हवा और पानी दोनों ही के लिए बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली अधिकारी कटौती और कम वोल्टेज की समस्या को लेकर कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पा रहे है।

शहर में हर 15 से 20 मिनट के अंतराल पर बिजली कटौती का खेल पिछले दो महीनों से चल रहा है। वहीं एक सप्ताह से शहर के हर एक क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। ऐसे में बिजली आने के बाद भी परिसरों में लगे हवादार एवं वातानुकूलित उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे है। इसके अलावा समर्सिबल एवं वाटर मोटर मानक से कम वोल्टेज आने पर कम प्रेसर के साथ बेहद कम पानी उठा पा रही है। शुक्रवार रात को शहर के मोहल्ला गढ़ी लवायन, होली मोहल्ला, कटरा मोहल्ला, पुरानी बस्ती, पीपल अड्डा, पटियाली गेट, कृष्णा नगर, किदवई नगर, एमपी नगर, ठंडी सड़क, विजय नगर, परशुराम नगर सहित एक दर्जन से अधिक प्रमुख मोहल्लों की बिजली शाम सात बजे से रात दो बजे तक हर 15 से 20 मिनट के अंतराल आधे से पौन घंटे के लिए ट्रिपिंग करती रही।

जैथरा में और अवागढ़ में कटौती और कम वोल्टेज की समस्या एटा। कस्बा जैथरा एवं अवागढ़ में पिछले एक सप्ताह से कम वोल्टेज की समस्या ने लोगों को रुला दिया है। बिजली आने के बाद भी उपकरणों का उपयोग न होने से लोग काफी परेशानी उठा रहे हैं। बिजली कम आने से वाटर मोटर पानी नहीं दे रही है। वहीं फ्रिल, कूलर एसी ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks