
जनपद एटा आज दिनांक 23.07.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा वामा सारथी पुलिस वेलफेयर के तत्वाधान में *"हर-घर ध्यान"* अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन एटा में पुलिस परिवार के बच्चों एवं जवानों को मेडिटेशन तथा योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक श्री हरपाल सिंह, प्रभारी वेलफेयर श्री राजेश गौड़, पुलिस कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।