एटा Big ब्रेकिंग…

एटा में आज बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मतदान हुआ सुरु शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान, दो अध्यक्ष पद के उम्मीदवार और 4 महासचिव पद के उम्मीदवारों के भाग्य का बार एसोसिएशन के कुल 1019 मतदाता करेंगे फैसला, किसको हार या किसको जीत का मिलेगा सेहरा ये आज देर रात रिजल्ट के बाद ही पता चल पाएगा,
अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार आमने-सामने है, वही दूसरी ओर महासचिव पद के चार उम्मीदवार मैदान में है,
वही एटा में हो रहा बार एसोसिएशन महासचिव पद का चुनाव बड़ा रोचक हो गया है, महासचिव पद के 4 उम्मीदवार है जिनमें राकेश यादव, अमित जौहरी, गिरीश शर्मा और अवधेश शाक्य उम्मीदवार है जिसमे लोग त्रिकोणीय संघर्ष मान रहे है वही ज्यादातर लोग दोनों का संघर्ष राकेश यादव से मान रहे है, राकेश यादव कई बार एसोसिएशन के महासचिव रह चुके है,
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक कुमार सिकरवार और डोरीलाल वर्मा के बीच सीधे सीधे टक्कर है, कियोकि मैदान में अध्यक्ष पद के ये 2 ही उम्मीदवार है, डोरीलाल वर्मा पूर्व में अध्यक्ष रह चुके है,
वही ज्यादातर लोग अशोक सिकरवार के पक्ष में अबकी बार ज्यादा सिम्पेती दिखा रहे है कियोकी वो पूर्व में 4 बार अध्यक्ष पद का चुनाव हार चुके है जिसमें वो पिछले चुनावों में बहुत कम मतों से हारे थे उसको लेकर अबकी बार उन्हें अधिवक्ताओं का अच्छा समर्थन मिल रहा है जिससे बहुत से अधिवक्तता गण उनकी जीत भी सुनिश्चित मान रहे है,
बार एसोसिएशन के कुल 1019 मतदाता है आज बार एसोसिएशन के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे, और सभी मतदाता सभी पदाधिकारियों को अपना अमूल्य मत देकर वो फिर से एक वर्ष के लिए पदाधिकारी चुनेंगे,
वही पिछले अध्यक्ष और सचिव के कार्यकाल की बात करें तो बार के ज्यादातर अधिवक्त्तागण उनकी प्रशंशा करते देखे गए, विद्वान अधिवक्ताओं द्वारा बताया गया पिछले अध्यक्ष रामनरेश मिश्रा और महासचिव रोहित पुंढीर द्वारा बिना हड़ताल और अधिवक्ताओ के हितों में किए गए कार्यों को लेकर एक बेहतर बे दाग कार्यकाल दिया जो बार के लिए एक मिशाल बन चूका है, जिसे आने वाले नए पदाधिकारियों को पिछले पदाधिकारियों द्वारा वर्तमान में किए गए अधिवक्ता हित के कार्यों का रिकॉर्ड तोड़ना मील का पत्थर साबित हो सकता है, अब ये आगे देखने की बात होगी कि जीतकर आने वाले पदाधिकारी ये रिकॉर्ड तोड़ पाते है या नहीं ये भविष्य में पता चलेगा।