फर्रूखाबाद ब्रेकिंग :–
शराब ठेकेदार की गोली मारकर निर्मम हत्या

मामूली विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को तमंचे से मारी गोली, मौके पर हुई मौत
शराब ठेकेदार शैलेन्द्र चौहान के ट्यूबवेल का पानी उनके छोटे भाई गिरजेंद्र उर्फ राजू के खेत में कल चला गया था
पानी खेत में जाने पर छोटे भाई राजू ने बड़े भाई से कल विवाद किया जिसे गांव बालों ने समाप्त करा दिया था
शराब ठेकेदार शैलेन्द्र चौहान अपने परिवार के साथ फतेहगढ़ की गीतपुरम कालोनी में रह रहे थे
आज वह जब गांव पहुंचे तो मकान के बाहर देशी शराब के ठेके पर खड़े हुए थे
उसी समय छोटे भाई विजेंद्र उर्फ राजू ने उनके तमंचे से गोली मार दी, जिससे शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए
परिजन शैलेंद्र चौहान को उपचार के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल लेकर पहुचे
जंहा डॉक्टर विकास पटेल ने शराब कारोबारी शैलेंद्र चौहान को मृत घोषित कर दिया
घटना की जानकारी पर एसपी विकास कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर की जांच पड़ताल
आरोपी मकान में ताला लगा कर परिवार सहित फरार हो गया
थाना जहांगज के ग्राम रूनी का मामल