
एटा ! जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनन्जय सिंह कुश्वाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 544/23 धारा 452/354क/323/504/506/307 भादवि व 7/8 पोस्को एक्ट व 3/25 ए एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त विक्रम सिंह पुत्र गिरीशचन्द्र वर्मा निवासी चौचावनगाँव थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !