गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम नें मनचलों एवं शोहदों पर कार्यवाही हेतु चेकिंग किया

गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम नें मनचलों एवं शोहदों पर कार्यवाही हेतु चेकिंग किया

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम नें मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ स्थानों पर नव युवकों, महिलाओं और लड़कियों को महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी तथा मनचलों एवं शोहदों पर कार्यवाही हेतु चेकिंग भी की ।

अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण में शक्ति मोबाइल/प्रभारी एण्टी रोमियो महिला उ0नि0 पूनम मौर्या द्वारा एण्टी रोमियो कार्यवाही के अन्तर्गत थाना सिद्धार्थ नगर, जोगिया उदयपुर के महादेव नानकार शिव मंदिर व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थानाक्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गयी ।
एण्टी रोमियों टीम में महिला उ0नि0 पूनम मौर्या व आरक्षी राकेश कुमार यादव व महिला आरक्षी मधु भारती सहित महिला आरक्षी रीनू एण्टी रोमियो टीम जनपद सिद्धार्थनगर शामिल हैं ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks