
जनआरोग्य मेले में आए 345 बच्चों को उपचार
एटा। जिले में 36 स्थानों पर हुए मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में रविवार को विभिन्न ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर 345 बच्चे बीमार मिले। इनसे अधिकांश बुखार, पेट दर्द, खुजली के मरीज शामिल रहे। सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ वेलनेस सेंटर पर पहुंचे बीमार बच्चों को चिकित्सकों ने परीक्षण कर उपचार दिया। मेले में 1647 लोगों ने उपचार लिया।
सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मेले में 1647 लोग पहुंचे। इनमें 686 पुरुष, 616 महिला और 345 बच्चे शामिल हैं। 46 ने आयुष्मान कार्ड, 546 ने आरटीपीसीआर-78 ने एंटीजन किट से कोरोना जांच कराई। हेपेटाइटिस बी की आठ, नेत्र रोग की 38, बुखार की 130, मलेरिया की 38, डेंगू की 17 जांच हुई। लीवर के 81, सांस संबंधी बीमारियों के 100, पेट संबंधी बीमारियों 161, शुगर के 51, 371 खुजली, क्षयरोग के 19, खून की कमी के नौ, हाईपरटेंशन के 30, कैंसर के शून्य, 33 गर्भवती महिलाओं की जांच, तीन कुपोषित, अन्य बीमारियों के 473 लोग जांच कराने पहुंचे। पांच मरीजों को रेफर किया गया। इनको ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर 46 चिकित्सक, 216 पैरामेडिकल स्टाफ ने जांच कर उपचार दिया गया है।
चार उप स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक रहे अनुपस्थित रविवार को पीएचसी, उप स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला में तीन स्थानों पर चिकित्सक नहीं पहुंचे। इसमें सकीट, सेनाकलां और निगोह हसनपुर, मलावन शामिल हैं। इन स्थानों पर चिकित्सक न पहुंचने पर मरीजों को पैरामेडिकल स्टाफ ने जांच एवं उपचार दिया।