
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध जुआ तथा सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गत शनिवार को मुखबिर की सूचना पर जिरसमी से सट्टे की खाई बाडी करते हुए एक अभियुक्त लक्ष्मी सिंह पुत्र देवचंद निवासी जिरसमी थाना कोतवाली देहात को 3310 रूपया, पर्चा सट्टा व एक डाट पैन्सिल सहित गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर मुअसं0– 316/2023 धारा 13 G एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !