
मन मानी
स्वास्थ्य विभाग ने सील किया था। इसको दो दिन बाद ही खोला
एटा, । चार दिन पूर्व निधौली रोड स्थित बालाजी हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग ने सील किया था। इसको दो दिन बाद ही खोल दिया गया। इस अस्पताल के खुलने के बाद सील अस्पताल, ऑपरेशन थियेटर खुलवाने को संचालक सीएमओ कार्यालय के चक्कर काटने लगे है। एक अस्पताल खुलने से उम्मीद जागी है।
तीन दिन पहले अंपीकृत बताकर बालाजी हॉस्पिटल को सील किया गया था, लेकिन तीन दिन बाद ही उस अस्पताल को खोल दिया गया। तीन दिन में ना जाने कौन से औपचारिकता पूर्ण कर दी गई।
मालूम हो कि छह जुलाई को स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे रोड के निकट स्थित शिवशक्ति हॉस्पिटल एंड क्रिट्रीकल केयर सेंटर के ऑपरेशन थियेटर को सील किया। उसके बाद सात जुलाई को आगरा रोड स्थित नारायण अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को सील करने की कार्रवाई की। आठ जुलाई को ओमश्री हॉस्पिटल का ऑपरेशन थियेटर सील किया। इसके अलावा शिकोहाबाद रोड स्थित लाइप केयर हॉस्पिटल, मां गायत्री हॉस्पिटल, अलीगंज रोड स्थित शिवाय हॉस्पिटल का ऑपरेशन थियेटर सील करने की कार्रवाई की।
नौ जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निधौली रोड स्थित अपंजीकृत बालाजी अस्पताल, विजयनगर में जय अम्बे हॉस्पिटल, जीअी रोड स्थित पार्क हॉस्पिटल को सील करने की कार्रवाई की थी। 10 जुलाई को आगरा रोड स्थित पूजा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का आपरेशन थियेटर, आगरा रोड स्थित आरएस हॉस्पिटल का ऑपरेशन थियेटर सील किया। गंजडुंडवारा रोड पीपल अड्डा पर डा. जेपी क्लीनिक को नोटिस दिया। 12 जुलाई को जलेसर में सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल सील किया और वर्मा हॉस्पिटल का ऑपरेशन थियेटर सील किया गया है। निधौलीकलां में अपंजीकृत महीपाल सिंह, अवागढ़ में रविराज क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया गया है।
रविवार को सील किया गया शहर में निधौली रोड स्थित बालाजी हॉस्पिटल को अधिकारियों के निर्देश के बाद खोल दिया गया है।
डा. सर्वेश कुमार, अपंजीकृत नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, एटा
निधौली रोड स्थित बालाजी अस्पताल खोलने के संबंध में मैने कोई आदेश नहीं दिये है। यदि अस्पताल खुला हुआ है तो उसे दोबारा सील कराया जाएगा।
डा. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ, एटा