जिले के सभी निकायों में होगा सीवर-ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण

जिले के सभी निकायों में होगा सीवर-ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण

एटा, । जिला मुख्यालय की भांति अब जिले की सभी नौ नगरीय निकायों में भी सीवर लाइन का निर्माण शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू कराने के लिए शासन ने जल निगम से जल्द ही कार्य योजना मांगी है।

बुधवार को जल निगम नगरीय सहायक अभियंता रवेंद्र कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत जिले की नगर पालिका मारहरा, जलेसर, अलीगंज सहित नगर पंचायत सकीट, जैथरा, राजा का रामपुर, निधौलीकला, मिरहची, अवागढ़ में भी सीवर लाइन बिछाने के साथ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही सभी निकायों के मुख्य नालों को भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा।

इसके बाद लोगों को जलभराव और गंदगी से निजात मिल सकेगी। सहायक अभियंता बताया कि सभी नौ नगरीय निकायों में सीवर लाइन बिछाने का कार्य केवल घनी आबादी वाले इलाकों में ही किया जाएगा। सभी नगरीय निकायों में सीवेरज निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए शासन ने जल निगम से जल्द ही कार्य योजना मांगी है। इसके चलते बीते दिन मंगलवार को जल निगम इंजीनियर्स की टीम ने नगर पंचायत सकीट में सीवेज निर्माण कार्य संबंधी सर्वेक्षण कार्य किया। वहीं सहायक अभियंता रवेंद्र कुमार ने अलीगंज नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज निर्माण कार्य को लेकर सर्वेक्षण कार्य किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks