हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के जुलाई माह में अवतरित हुए प्रसिद्ध संगीतज्ञ को कृतज्ञता ज्ञापन हेतु साधो तुम्हें प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मंच कला विभाग में आज दिन गुरूवार को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के जुलाई माह मे अवतरित हुए प्रसिद्ध संगीतज्ञों को कृतज्ञता ज्ञापन हेतु साधो तुम्हे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को विभाग के एम.म्यूज चतुर्थ सेमेस्टर के द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के सभी गुरुजनों द्वारा मां सरस्वती एवं श्री गणेश के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं गणेश स्तुति से एम.म्यूज के विद्यार्थियो द्वारा की गई।
कार्यक्रम में विशेष रुप शास्त्रीय संगीत के पांच संगीतज्ञों विदुषी केसर बाई केरकर एन
पं.कृष्ण शंकर राव पं. विनायक राव पटवर्धन बेगम परवीन सुल्ताना उस्ताद बहाउद्दीन डागर के सांगीतिक योगदान और उनके कृतित्व पर क्रमश: एम.म्यूज के विद्यार्थियों शहाबुद्दीन पूजा नैनिका रूपिका एवं ज्योति ने प्रकाश डालते हुए पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विभागाध्यक्ष डाॅ.संगीता घोष ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह एक अनोखी एवं स्वस्थ्य परंपरा है जो आज स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों द्वारा शुरू की गई है इससे आने वाली पीढ़ी का अपने पुरखो के प्रति आदर का भाव बना रहेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है कि आने वाले प्रत्येक माह मे शास्त्रीय संगीत के सभी प्रसिद्ध कलाकारों संगीतज्ञों के जन्मदिवस एवं पुण्यतिथि के अवसरों पर उन्हे याद कर उनके प्रति समर्पण का भाव प्रकट किया जाय। इस कार्यक्रम का संचालन एम.म्यूज के विद्यार्थी कुंवर अनिकेत एवं आस्था ने किया। इस अवसर पर विभाग की डाॅ.आकांक्षी डाॅ.ऋचा वर्मा सुमंत कुमार आदि की उपस्थिति रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks