अवध किशोर सिंह को जिला विद्यालय निरीक्षक बनाए जाने पर शैक्षिक महासंघ ने दी बधाई

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक से किया मुलाकात।

अवध किशोर सिंह को जिला विद्यालय निरीक्षक बनाए जाने पर शैक्षिक महासंघ ने दी बधाई।

बेहद ईमानदार एवं शिक्षक शिक्षा शिक्षार्थी हितेषी वाराणसी के पुर्व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह को वाराणसी का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाये जाने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों में हर्ष व्याप्त है।
वाराणसी के नव नियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं वाराणसी के जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय शेखर के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए शिष्टाचार मुलाकात किया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह द्वारा वाराणसी में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक के रूप में शिक्षकों शिक्षार्थियों तथा शिक्षा के उन्नयन के लिए किए गये उनके तमाम अच्छे कार्यों को याद किया और इसके लिए धन्यवाद दिया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी द्वारा अपना स्वागत किये जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय शेखर के साथ कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश जिला महामंत्री आनंद कुमार सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश पाल जिला उपाध्यक्ष राजन सिंह जिला संयुक्त महामंत्री आशुतोष पाण्डेय महिला विंग की जिलाध्यक्ष रमा रुखैयार,जिला मंत्री प्रभात सिंह व आभा तिवारी चोलापुर के ब्लाक अध्यक्ष पवन सिंह आराजीलाइन्स ब्लाक के कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष अमिताभ राय काशी विद्यापीठ ब्लाक के प्रभारी संजय गुप्ता अविरल जगत चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks